फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर दिवस पर बच्चों ने कागज पर उकेरे कल्पना के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने कागज पर उकेरे कल्पना के रंग
विज्ञापन


सहारनपुर। आयकर कार्यालय में आयकर दिवस पर कार्यालय को आकर्षक रंग देकर सजाने के साथ ‘राष्ट्र निर्माण में आयकर की भूमिका’ थीम पर अंतर विद्यालय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा आठ तक जूनियर वर्ग तथा नौ से 12 तक सीनियर वर्ग में कुल 54 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए आयकर अधिकारी दुष्यंत कुमार एवं शिखा गुप्ता ने बच्चों को थीम के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आयकर एक प्रत्यक्ष कर है जो व्यक्ति की आय से वसूला जाता है। इसी कर के द्वारा सरकार विभिन्न विकास योजनाओं को पूरा करती है।
विज्ञापन

बच्चों ने अपनी तूलिकाओं के माध्यम से आयकर के महत्व को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में बजाज इंटरनेशनल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सभी तीन स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, सहारनपुर पब्लिक स्कूल, एथेनिया हाई स्कूल, के एल जी पब्लिक स्कूल, मानस लर्निंग सेंटर, स्प्रिंग बेल्स स्कूल एवं पाइनवुड पब्लिक स्कूल आदि ने भाग लिया।
प्रतिभागियों में स्वीटी कुमारी, नीरू सैनी, सुनिधि बोकाड़िया, दिव्या सैनी, भूमिका रोहिला, ऋतु मिथालिया, भव्य सिंघल, प्रेरित जैन, आस्था वर्मा, शफा इरफान, अलीशा नूर, देवराज चौधरी, लक्ष्य शर्मा, खुशी चौधरी, अमन चौहान, जीनत, प्रियांशु बोकाडिया, फिजा अरशद फरीदी, श्रेया गाबा, तपस्या चहल, वंदना चौहान, संजना चौहान, खुशबू अरोरा, अमन मित्तल, शिबरा सैनी, तारिक तन्सीफ आदि रहे।
विज्ञापन

आयकर दिवस के अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आयोजित टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में डबल्स ग्रुप में मैच खेले गए जिसमें आयकर निरीक्षक शेर सिंह एवं आरसी सोनकर की टीम ने फाइनल में विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में विनोद शर्मा, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, सुशील कुमार, अरुण चौहान, यशपाल, आशीष यादव, अक्षय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें