फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं बोर्ड की आखिरी बैठक में आय व्यय का ब्योरा पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नपं बोर्ड की आखिरी बैठक में आय व्यय का ब्योरा पेश
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की आखिरी बैठक में मई, जून माह की आय एवं व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
चेयरमैन शाह महमूद हसन की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की अंतिम बैठक में अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने मई, जून माह की आय एवं व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया, जिसमें मई माह में आय भवन कर से 20 हजार 717 रुपये, जल मूल्य से 19 हजार 770 रुपये, विविध से 38276 रुपयेे, राज्य वित्त आयोग से 22 लाख 92 हजार 994 रुपये की आय तथा व्यय कार्यालय कर्मचारियों पर एक लाख 12 हजार 68 रुपये, सफाई कर्मचारियों पर 8 लाख 99 हजार 27 रुपये, जलकल कर्मचारियों पर 73 हजार 872 रुपये, रोशनी पर 9 हजार 338 रुपये, निर्माण पर एक लाख 68 हजार 421 रुपये, सफाई पर एक हजार 378 रुपये, डीजल पर 55 हजार 832 रुपये और अन्य पर 81 हजार 407 रुपये हुआ, जबकि जून माह में आय भवन कर से 8 हजार 750 रुपये, जल मूल्य से 11 हजार 520 रुपये, विविध से एक हजार 500 रुपये, लाइसेंस से 14 हजार 250 रुपये, 14वें वित्त आयोग से 29 लाख 73 हजार 425 रुपये, ब्याज से 50 हजार 402 रुपये तथा व्यय कार्यालय कर्मचारियों पर एक लाख 12 हजार 68 रुपये, सफाई कर्मचारियों पर 9 लाख 7 हजार 995 रुपये, जलकल कर्मचारियों पर 73 हजार 872 रुपये, सफाई पर 36520 रुपये, जलापूर्ति पर 47 हजार 862 रुपये, डीजल पर 65 हजार 99 रुपये, रोशनी पर 36 हजार 720 रुपये, निर्माण पर 31 लाख 92 हजार 721 रुपये व अन्य पर एक लाख 48 हजार 429 रुपये हुआ। बैठक में सुरेश कुमार, प्रीतम चौधरी, अब्दुल मालिक, फजलूर्रहमान, मुस्तकीम अय्यूबी, अशरफ, रविकांत गुप्ता, दीपक सिंघल, जाबिर कुरैशी, रोशन देई आदि सभासदों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें