फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिल्ली कूच किया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने दिल्ली कूच किया
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। कई समस्याओं और मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित किसान महापंचायत में शामिल होने के लिये क्षेत्र के करीब सौ किसान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना हुए। नागल बस स्टैंड पर रवाना होने से पूर्व विनय कुमार ने कहा कि देश भर के किसान परेशान हैं। उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे है। इससे वह आर्थिक रूप से टूट चुका है। अब समय आ गया है देश भर का किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को मनवाने के लिये आंदोलन को तैयार रहे। उनके साथ मुख्य रूप से भाकियू जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह, बबलू, राजपाल, मेवाराम, अशोक कुमार, रामू सहित सौ के करीब किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें