सहारनपुर। खेल छात्रावासों में दाखिले के लिए विभिन्न खेलों के मंडलीय ट्रायल बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के 400 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि बुधवार को बॉक्सिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स, वॉलीबाल के ट्रायल हुए हैं। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहां से चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के अलग-अलग खेल छात्रावासों में दाखिले का मौका मिलेगा। यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को स्टेडियम में हैंडबॉल का मंडलीय ट्रायल होगा। संवाद