फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख नहीं दिए तो फोन पर बोल दिया तलाक

Tue, 23 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
तलाक पर थाने पहुंचे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल में दहेज में चार लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने फोन पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने परिजनों और ग्रामीणों को साथ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सलेमपुर निवासी मतलूब अली की बेटी शना प्रवीन ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव बोहडुपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।

करीब 10 दिन पूर्व ससुर उसे मायके छोड़ आया था। सोमवार सुबह पति ने चार लाख रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

इस मामले में परिजन आैर ग्रामीण थाने पहुंचे। हल्का इंचार्ज कबूल सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इसकी जांच कराई जाएगी। पीड़िता को एक बेटा आैर एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें