फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वास्थ्य योजनाओं के लिए मिले 39 करोड़

Sat, 30 May 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत बजट के अभाव में लटकी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी मिली है। शासन की ओर से जिले को 39 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट में आशा संगिनी प्रोत्साहन, जननी सुरक्षा योजना भुगतान और स्वास्थ्य विभाग की 17 आवश्यक गतिविधियों के संचालन के लिए अलग-अलग मदों में धनराशि निर्धारित की है।
विज्ञापन

जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगभग 1500 संविदा कर्मचारी तैनात हैं। दो महीने से वेतन न मिलने के कारण नाराज कर्मचारियों ने मोर्चा खोल रखा था। 20 मई को कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, जिससे जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं। हालांकि, आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी। अब शासन से जिले को 39 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। बजट आते ही आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय व प्रोत्साहन राशि आवंटित की जा रही है। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों, टीबी मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें