फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद के वार्ड 99 बीडीसी पद के उपचुनाव में 37 प्रतिशत मतदान

Wed, 07 Aug 2024 03:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। ब्लाॅक के वार्ड 99 पर थीतकी गांव में पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के उपचुनाव में मंगलवार को 37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 8 अगस्त को खंड विकास कार्यालय में संपन्न होगी।
विज्ञापन


वार्ड 99 की बीडीसी शबनम पत्नी फहीम के निधन के बाद रिक्त पद पर मंगलवार को उपचुनाव कराया गया। चुनाव में वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्बास की पत्नी खुशनुदा और मुनव्वर की पत्नी अरशी नाज आमने सामने हैं। मंगलवार को थीतकी गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए 4 मतदेय स्थल बनाए गए। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे संपन्न हुआ। एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया कि थीतकी में बीडीसी पद पर 37 प्रतिशत मतदान हुआ है। बूथ 113 पर 43.93 प्रतिशत, बूथ 115 पर 33.69 प्रतिशत, बूथ 114 पर 36.76 प्रतिशत और बूथ 111 पर 35.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने बताया कि वार्ड 99 पर 1768 मतदाताओं में से 667 ने मतदान किया है। मतपत्रों की गिनती 8 अगस्त को होगी।

वार्ड 63 पर करण सिंह निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित
देवबंद। एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने बताया कि लखनौती वार्ड 63 में क्षेत्र पंचायत पद पर करण सिंह पुत्र सुरेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 24 जुलाई नामांकन पत्रों की जांच दौरान किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा पर्चा नहीं भरा था। जिस पर करण सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें