फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 दिन तक दून नहीं जाएंगी ट्रेनें

Mon, 17 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 37 दिन के लिए देहरादून का रेल यातायात से कनेक्शन कटा रहेगा। इसकी वजह देहरादून रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य का होना है। ऐसे में सहारनपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेनों केवल हरिद्वार तक जाएंगी और वहीं से लौटेंगी। इसकी वजह से हजारों यात्रियों के समक्ष समस्या आना लाजिमी है। 
विज्ञापन


प्रतिदिन सहारनपुर से करीब एक दर्जन ट्रेनें देहरादून जाती और लौटती हैं। इनमें हजारों यात्री सफर करते हैं। मगर एक महीने से अधिक दिनों तक देहरादून के लिए ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। दरअसल, देहरादून रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य होना है, जो 18 अप्रैल यानी आज से शुरू हो रहा है। यह काम 24 मई तक चलेगा।

 ऐसे में तमाम ट्रेनों का संचालन केवल हरिद्वार तक ही रहेगा। इतना ही नहीं, शताब्दी एक्सप्रेस भी एक महीने तक देहरादून नहीं जाएगी। ऐसे में यात्रियों को देहरादून जाने के लिए हरिद्वार तक ही रेल सेवा मिल सकेगी। उससे आगे बस या अन्य साधन का सहारा लेना पड़ेगा। डिप्टी एसएस विनोद ने बताया कि दून रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य होने के चलते ट्रेनें नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें