फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 36 ब्लैक स्पॉट और 15 संवेदनशील स्थान चिह्नित

Wed, 25 Mar 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग ने 36 ब्लैक स्पॉट और 15 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए हैं, जहां पर सुधार किया जाएगा। इसके अलावा अवैध कट बंद करने, स्टंट रोकने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मुख्य मार्गों पर अवैध कट बंद कराए जाएं और सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। युवाओं द्वारा स्टंट करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पहले चरण में चालान, दूसरे में ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती और तीसरे चरण में वाहन जब्त या स्क्रैप करने की कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल वाहनों की फिटनेस और क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने पर भी सख्त कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि परिवहन निगम की बसों को भी अव्यवस्थित ढंग से खड़ा न होने दिया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले तीन वर्षों के आधार पर 36 ब्लैक स्पॉट और 15 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। बैठक में सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें