फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टीबी मुक्त 35 ग्राम पंचायतें राष्ट्रपिता की प्रतिमा से होंगी सम्मानित

Wed, 18 Sep 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग जिले की टीबी मुक्त 35 ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने जा रहा है। चयन के करीब छह महीने बाद विभाग इन ग्राम पंचायतों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर सम्मानित होंगी।
विज्ञापन

जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायती राज विभाग ने सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान चलाया था। यह अभियान जनवरी 2024 में चला था। इसमें चिह्नित मरीजों की जांच, दवा और काउंसिलिंग की गई। अभियान में 44 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य, जिला पंचायती राज विभाग, आईएमए पदाधिकारी और मेडिकल कॉलेज से एक-एक सदस्य लेकर पांच सदस्यों की टीम गठित की गई। टीम 44 ग्राम पंचायतों का सर्वे किया। जांच में 44 में से 35 ग्राम पंचायतें ऐसी मिली थी, जिनमें टीबी मरीज नहीं था। उन्हें टीबी मुक्त घोषित कर दिया था। इन्हें 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर सम्मानित किया जाना था। बाकायदा प्रशस्ति पत्र भी छप गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने की वजह से कार्यक्रम नहीं हो पाया। अब टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायतों के प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ ही प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें
लंढ़ौरा, लड़वा, सांबालकी शेख, तिवाया, कमेशपुर, औरंगाबाद, रामपुर, चिम्माबांस, समसपुर, बेहरमपुर, हबीपुर तपोवन, हरिपुर, कुंडा, माजरी कलां, सलोनी, नसीरपुरा, नारायणपुर गुर्जर, अब्दुलापुर, इसारपुर, कुरड़ी, भावसी, बरसा, फिराहेड़ी, रंगैल, मनोहरपुर, अब्दुलपुर, इस्माइलपुर, जटौला दमोदरपुर, राजपुर, खैरसाल, कलरपुर राजपुर, टपरी, बाहदरपुर, पिलखनी, टोली।
विज्ञापन



टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 35 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी के हाथों ग्राम प्रधान सम्मानित होंगे। - डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें