सहारनपुर। थाना चिलकाना के 13 पुलिसकर्मियों सहित 328 कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन और चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। तीसरी लहर में एक दिन में मिले संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक 1417 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में 1276 एक्टिव मरीज हैं।
बृहस्पतिवार को मिले 328 संक्रमितों में थाना चिलकाना के 13 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा पुलिस लाइन परिसर के तीन लोग तथा थाना तीतरों और थाना जीआरपी का भी एक-एक पुलिसकर्मी संक्रमित आया है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला की छह छात्राएं भी संक्रमित मिली हैं। इनके अलावा जेबीएस इंटर कॉलेज में चार, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एक और ड्रीम्स कॉलेज में भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर के पांच, एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का एक-एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा सीएचसी पुवांरका में डॉक्टर और सीएचसी नकुड़ में भी एक पॉजिटिव आया है। जिला जेल के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। एडीएम प्रशासन कार्यालय का भी एक कर्मचारी पॉजिटिव आया है। एक कंपनी के 15 लोग संक्रमित मिले हैं। गंगोह और देवबंद में बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नकुड़, कादरपुर, खेड़ा अफगान, बेहट, पंजाबी बाग, माधोनगर, हकीकतनगर, हिम्मतनगर, नवादा रोड, मल्हीपुर रोड, कोटा, कपिल विहार, सलेमपुर, बीदपुर, मोरा, नवीन नगर, शारदानग, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंत विहार, लिंक रोड, वन विहार, ब्रिजेश नगर, चांद विहार कॉलोनी, गिल कॉलोनी, मिशन कम्पाउंड, आवास विकास, रानी बाजार, तीतरों, आसनवाली, पठानपुरा, बाजोरिया रोड, आईटीसी परिसर, अंबाला रोड, लेबर कॉलोनी, रेलवे रोड, मोहित विहार, पुरानी चुंगी, कैलाशपुर, वैशाली विहार, बसंत विहार आदि में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों में 11 बच्चे शामिल
बृहस्पतिवार को मिले 328 कोरोना संक्रमितों में 11 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी आयु दो से 12 वर्ष तक है। इनके अलावा 80 फीसदी 18 से 45 वर्ष की आयु के युवा हैं। शेष 46 से अधिक आयु वर्ग के हैं। यानी कोरोना की चपेट में सबसे अधिक युवा ही हैं।
जनपद में बृहस्तिवार को 328 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें कई पुलिसकर्मी, छात्र, शिक्षक और डॉक्टर भी शामिल हैं। ज्यादातर मरीजों में किसी प्रकार के लक्षण नहीं हैं। वर्तमान में 1276 एक्टिव मरीज हैं।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।