- जिलाधिकारी के प्रयासों की गई शासन स्तर से सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से जिले में रिकॉर्ड संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाए गए। पिछले तीन दिनों के अंदर 32 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बने है। इस पर शासन स्तर से जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की गई। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयुष्मान भवः कार्यक्रम में 17 सितंबर को 13778, 18 सितंबर को 15,139 एवं 19 सितंबर को देर शाम तक लगभग तीन हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस प्रकार विगत तीन दिनों में जनपद में लगभग 32 हजार कार्ड बनाए गए। वह जनपद में चल रहे कार्ड बनाने के अभियान की निगरानी कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह वर्धन कर रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड बनाने में अच्छा कार्य करने के लिए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा एवं जिला पूर्ति अधिकारी को सम्मानित भी किया। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद के गरीब तबके को स्वास्थ्य सेवाओं, इलाज-दवा की आसान पहुंच मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत एप भी लांच किया गया है। आयुष्मान एप के जरिए भी कार्ड हासिल किया जा सकता है।