फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेहट रोड के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
बेहट रोड पर अतिक्रमण ध्वस्त करती नगर निगम की जेसीबी       श्रोत निगम
विज्ञापन
- अतिक्रमणकारियों से आठ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बेहट रोड पर हुए अतिक्रमण पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाते हुए दो दर्जन से अधिक दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया। चार दुकानदारों से आठ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। अतिक्रमण की शिकायत जनसुनवाई में आई थी।
बेहट रोड पर सेंट थॉमस स्कूल से स्टार पैलेस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम अधिकारी जेसीबी लेकर जब दोपहर के समय मौके पर पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। उन्होंने आनन फानन में सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बावजूद नगर निगम की टीम को करीब दो दर्जन दुकानों के सामने से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाना पड़ा। दो दिन से नगर निगम की टीम यहां अतिक्रमण हटा लेने की अपील अतिक्रमणकारियों से कर रही थी। लेकिन उन्होंने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सहायक नगरायुक्त/अतिक्रमण प्रभारी शिवराज सिंह के नेतृत्व में निगम अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंचे और अतिक्रमणकारी दुकानदारों पर कार्रवाई की। कुछ लोगों ने नालों के ऊपर न केवल टीन शेड डाल लिए थे बल्कि साइड में दीवारें भी खड़ी की हुई थी। जेसीबी की मदद से ऐसा सब अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। चार दुकानदारों से आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। करने वाली टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, हेमराज सिंह, शिवकुमार, प्रवीन, प्रदीप, जगपाल, पवन, तौसीफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें