सहारनपुर। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन रविवार को भी कोषागार में गहमागहमी रही। कोषागार द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों को 598 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसमें विभिन्न विकास कार्यों से लेकर अन्य योजनाओं की धनराशि शामिल है।
रविवार को अवकाश होने के बावजूद कोषागार खुला रहा। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभिन्न सरकारी विभागों को 598 करोड़ जारी किए गए। यह धनराशि विभिन्न विकास कार्यों से लेकर अन्य योजनाओं की है। इसमें सबसे अधिक धनराशि पीडब्लूडी, नगर निगम और बिजली निगम आदि की थी। बची हुई धनराशि यदि अंतिम दिन भी जारी नहीं होती तो इसके लैप्स होने की आशंका थी। मुख्य कोषागार अधिकारी स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के चलते कार्यालय में पूरा दिन गहमागहमी रही। कई सरकारी विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित 598 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।