सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश सचिव विनोद पेगवाल ने कहा है कि संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। पदाधिकारियों से समाज और देश हित के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
आंबेडकर बौद्ध विहार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश सचिव विनोद पेगवाल ने बताया कि बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर द्वार बनाए गए संविधान का सम्मान करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया को प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया। जिलाध्यक्ष पद पर रामपुर विधानसभा अध्यक्ष रहे रोहित राज गौतम को मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष रामगढ़ निवासी प्रवीण गौतम को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे मंजीत नौटियाल को पहले ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया जा चुका है। विनोद पेगवाल ने बताया कि संगठन की जिला कमेटी में जो पद खाली रह गए हैं, वह भी जल्द ही भर दिए जाएंगे।