फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक टिप्पणी करने वाले को निर्दोष बताकर रिहा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी दो सप्ताह से जेल में है, आरोपी का मोबाइल फोन पुलिस के कब्जे में है, फिर भी उसकी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। आरोपी के परिजनों, गांव के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपी युवक को निर्दोष बताते हुए जांच कराने तथा रिहा कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के नेतृत्व में ग्राम जंधेड़ा के लोग एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान कोतवाली क्षेत्र के गांव जंधेडा निवासी इसम सिंह को फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। ईसम सिंह के भाई अरविंद ने बताया कि उसके भाई को पुलिस ने 22 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। जिस मोबाइल फोन से टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया था, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया, लेकिन उसके बाद से लगातार उसके भाई की आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही हैं। जबकि उसका भाई जेल में है और मोबाइल फोन पुलिस के कब्जे में है। अरविंद का कहना है कि उसका भाई शिक्षित नहीं है, तो वह फेसबुक अकाउंट कैसे चला सकता है।
उन्होंने पुलिस को पहले भी इसकी जानकारी दी। एसएसपी को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि वास्तविक आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने एसएसपी से ईसम सिंह को रिहा कराए जाने और जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजकमल, राजबीर, सर्जुन कुमार, धनपाल, चंद्रपाल, सक्षम कुमार, मोनू, जितेंद्र, ललित कुमार, सतीश, प्रवेश कुमार, नीटू कुमार, आशीष कुमार, अनिल कुमार, कंवरपाल, अशोक, परमजीत, प्रवीन, संदीप, अर्जुन कुमार, राजेंद्र, सौरभ, कृष्णपाल, अमित समेत अनेक लोग शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें