सहारनपुर। तीन बैंकों के प्रस्तावित विलय को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्ववाधान में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति बैंक कर्मचारियों और ग्राहक विरोधी है।
बुधवार की शाम देहरादून रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूएफबीयू के सह संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक का विलय करने का निर्णय केंद्र सरकार ने एक तरफा लिया है। यह न तो देशहित में है और न ही भारतीय बैंकिंग परिस्थितियों के अनुकूल है। एक तरफ सरकार जनधन जैसी योजनाओं को बैंकों के माध्यम से लागू करने की बात करती है और दूसरी तरफ बैंकों का विलय कर शाखाएं बंद करने की बात करती है, जो पूरी तरह गलत है। यूपीबीयू अध्यक्ष राजीव कुमार जैन ने कहा कि बैंकों के विलय की कोई जरूरत नहीं है। सरकार सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
इस दौरान प्रदीप कुमार, अमित जैन, प्रदीप शर्मा, नवनीत सिंह, अमित बौद्घ, बलदेव राज कुमार, सुरेंद्र कुमार जैन, राहुल कपिल, केके गुप्ता, महेंद्र सिंह, ओपी शिवा, नावेद अली, अजय कर्णवाल, वीके कुमार, सतीश छाबड़ा, वीर कुमार जैन, अतुल चोपड़ा, शांति स्वरूप, यशपाल सिंह राठी, अतुल सिंघल, राजेश अरोड़ा, संजीव शर्मा, रोहित कांबोज, राजकुमार शर्मा, नीरज रस्तौगी, मोहम्मद आसिफ, इंदरपाल सिंह, अश्वनी गुप्ता, राकेश अरोड़ा, कविता सैनी, परशुराम मौजूद रहे।