नानौता (सहारनपुर)। पतंग उड़ाते समय छत से गिरे आठ वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना क्षेत्र के गांव तिलफरा ऐनाबाद निवासी गुलाब सिंह उर्फ मंजू का 8 वर्षीय बालक अक्षित गांव के ही सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा तीन का छात्र था। बताया जाता है कि बीते मंगलवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र अक्षित अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था कि अचानक छत से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में परिजनों द्वारा सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में जहां कोहराम मच गया।