फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद राघव ने रेल राज्य मंत्री को बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि देवबंद-रुड़की रेलमार्ग निर्माण से देवबंद क्षेत्र के गांव जटौल, मझौल, जबरदस्तपुर, नियामतपुर, भंहेड़ा, दीवालहेड़ी, कंजालि के किसान प्रभावित हैं। इन किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई है, लेकिन इन्हें मुआवजा बहुत कम दिया जा रहा है, जबकि उत्तराखंड के किसानों को तीन गुना मुआवजा दिया जा रहा है। सहारनपुर के किसानों को आधे से भी कम मुआवजा मिल रहा है। सांसद ने सहारनपुर के किसानों को उत्तराखंड के किसानों के बराबर मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। साथ ही डेडिकेटेड फ्रंट कॉरीडोर परियोजना की तरह परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 5.50 लाख रुपये अनुदान के रूप में देने की मांग की। सांसद ने बताया कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने समाधान कराने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें