फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के लिए अभद्र टिप्प्णी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क दूधली निवासी आरिफ मियां ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद 17 अगस्त 2018 को बाबरी मस्जिद से जोड़ते हुए फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एक आरोपी सड़क दूधली निवासी आरिफ को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे।
मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस को एक आरोपी के गांव सड़क दूधली में होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ग्राम सड़क दूधली निवासी मियां भाई रेहान उर्फ मोइन है। आरोपी सड़क दूधली में ही वाहनों के टायर मरम्मत का काम करता है। जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें