फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसेप्शन में शामिल हुए गुलाम नबी आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद शनिवार की रात सहारनपुर पहुंचे। वह दो अलग-अलग शादियों के दो रिसेप्शन में शामिल हुए। इस दौरान जनपद के साथ ही प्रदेश के कांग्रेसियों का भी जमावड़ा कार्यक्रम में रहा।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद की भतीजी की शादी का रिसेप्शन अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में था। उधर, कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर के बेटे की शादी का रिसेप्शन दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रखा गया था। गुलाम नबी आजाद शनिवार की देर रात दोनों रिसेप्शन में शामिल हुए। उनके अलावा प्रदेश में कांग्रेस विधायक मंडल दल के नेता अजय कुमार भी पहुंचे थे। उनके अलावा जनपद के तमाम कांग्रेसी नेता कार्यक्रमों में मौजूद रहे। इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें