फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। राष्ट्रीय परशुराम सेना ने जातिगत आरक्षण को गलत ठहराते हुए आर्थिक आधार पर ब्राह्मणों को भी आरक्षण दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सेना के जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि कुछ जातियों को दिया गया आरक्षण समाज में खाई को बढ़ाने का काम करता है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग को आगे लाने के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। संजय शर्मा और गणेशदत्त शर्मा ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। बैठक में अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के बेहट विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, सोना पंडित, ब्रिजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। ब्लाक उपाध्यक्ष परशुराम सेना विनय शर्मा, अंकुश कुमार, पंडित अनुज कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, सुमित शर्मा, पंडित आशीष शर्मा, केडी शर्मा, एसपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें