फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सड़क का उद्घाटन किया, समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने सड़क का उद्घाटन किया, समस्याएं सुनी
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने शुक्रवार को बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर में सांसद निधि से निर्मित 200 मीटर सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद उनके द्वारा गांव में स्थित श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकारों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार काम कर रही है। गरीब तबके के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने चुनाव के दौरान जो भी वायदे जनता के बीच किए थे, सभी को एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों से जो वायदा ऋण माफी का किया था, वह भी पूरा करके दिखाया है। उन्होंने 2019 के चुनाव में एक बार फिर ग्रामीणों से देश के उज्जवल भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजपा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद सांसद ने बरसाती नदी से हुए नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष मुजफ्फराबाद विद्युत उपकेंद्र से गांव में आने वाली 15 किमी लंबी विद्युत लाइन को हटवाकर खुर्रमपुर बिजलीघर से जुड़वाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि खुर्रमपुर बिजलीघर से उनके गांव की दूरी मात्र 2 किमी है। इसके अलावा ग्रामीणों ने जगह-जगह से लीकेज पेयजल पाइप लाइन को बदलवाने, गांव में बने सरकारी अस्पताल में स्टाफ की तैनाती कराए जाने, अनवरपुर बरौली-जहानपुर मार्ग पर पढ़ने वाली नागादेव नदी के पुल और कटाव से बचाव के लिए नदी में लगाई गई पत्थरों की पेंचिंग की मरम्मत कराए जाने की मांग की। सांसद ने ग्रामीणों को इसके लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, सुधीर पंवार, बिहारीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ. सोमप्रकाश धीमान, प्रदीप कुमार, करण सिंह, प्रवीण राणा, ग्राम प्रधान नाथीराम चौहान आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें