सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 पार्थिव शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजा से पुण्य सृजित होते हैं।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण मास की पूजा में 1008 पार्थिव शिवलिंग का भव्य अनुष्ठान आयोजित किया गया। शकलापुरी स्थित पांवधोई नदी से मिट्टी लाकर पार्थिव शिवलिंग निर्मित किए गए। पंचामृत से सभी शिवलिंग का महास्नान किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि ही पार्थिव पिंडी का रूप है। पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव मनुष्य पर कृपा बरसाते हैं। मां पार्वती ने शिवजी को प्राप्त करने के लिए कोटि शिवलिंग निर्मित कर उनका अभिषेक विसर्जित किया तो भगवान शंकर की प्राप्ति हुई। अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, सुखबीर कांबोज, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र चौधरी, अनिल ठाकुर, दिनेश राणा, बाला, वर्षा, प्रभा, विभा, संगीता, किरण, बबीता, कमला, मीरा, सविता, गीता, अंजना मौजूद रहे।