भाकियू (अंबावत) ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और सहकारी समितियों में हुई अवैध नियुक्तियों की जांच कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) ने अपर उप जिलाधिकारी एसपी सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिडवी और शाकंभरी शुगर मिलों को आगामी सत्र से चलवाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संपूर्ण कर्ज माफ कराया जाए। उन्होंने को बुजुर्ग किसानों को दो हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने की भी मांग की। इससे पहले कलक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि शुगर मिलों ने अब तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है जबकि दो महीने बाद अगला पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव का असर किसानों की बच्चों की पढ़ाई से लेकर फसलों की लागत तक पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सहकारी समितियां किसानों को क्रेडिट पर खाद बीज उपलब्ध नहीं करा रहीं है। इसके विरोधी में सांसद का घेराव किया जाएगा। अध्यक्षता सोमपाल ने की। संचालन मदन चौधरी ने किया। साहब सिंह, राजीव कुमार, सुखवीर सिंह, अनित सेनी, रकम सिंह, रविंद्र, प्रकाशचंद, श्रीपाल, सुधीर, वेदपाल, रफल सिंह माजरा, राकेश, तकी, मोतीराम चौहान आदि रहे।