सहारनपुर। कारगिल में शहीद हुए जूडो खिलाड़ी लेफ्टिनेंट सरबजीत सिंह ढिंडसा की याद में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो प्रतियोगिता कराई गई। जिला स्तरीय अंतर विद्यालीय जूडो प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी शरद सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना को बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जूडो को महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का बेहतर जरिया बताया। संघ अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। 25 किलोग्राम में विराट चौहान, 30 किलोग्राम में देवकरण, 30 से अधिक किलोग्राम में अराध्या सिंघल, 20 से कम किलोग्राम भार में कीर्ति चौहान, 28 से कम किलोग्राम भार में अंजली गुप्ता, 32 से कम किलोग्राम भार में अवनी राणा, 36 से कम किलोग्राम भार में प्रेरणा सक्सेना, 40 से कम किलोग्राम भार में मान्या माहेश्वरी ने बाजी मारी। अन्य भार वर्गों में भी खुल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दौरान जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता, एसी गुप्ता, विजय गुप्ता, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।