सहारनपुर। बड़गांव के ग्राम महेशपुर में दो सप्ताह में कैंसर से हुईं तीन मौतों से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की है और मंगलवार को गांव में जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस सोढ़ी का कहना है कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। इस गांव के पानी की जांच कराई जाएगी। साथ ही इसका पता लगाया जाएगा कि 15 दिन में तीन लोगों की मौत कैंसर से हुईं हैं अथवा किसी अन्य बीमारी से हुई है। इसके लिए मंगलवार को गांव में टीम भेजी जा रही है।