नकुड़ (सहारनपुर)। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी सरकार महुआ समुदाय को अनुसूचित जाति का आरक्षण न देकर महुआ समाज के साथ धोखा कर रही है।
नकुड़ के श्री रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डा. संजय निषाद ने कहा कि 21-22 दिसंबर 2016 को महुआ समुदाय का अनुसूचित जाति में परिभाषित करने का शासनादेश जारी होने के बाद 29 मार्च 2017 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिये थे। परंतु तहसीलदार महुआ समुदाय के लोगों के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नही बना रहे हैं। जिससे समुदाय के लोगों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कश्यप निषाद समाज से एकजुट होकर निषाद पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप, राजेश तुराल, प्रदीप कश्यप, प्रीतम कश्यप, जनार्धन कश्यप, नीटू भारती, राजकुमार खोखल, जसबीर, धारा सिंह, सुभाष, पप्पू, मनोज व जयपाल आदि रहे।