फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नगर पुलिस ने संजीव के चचेरे भाई को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिसार के पूर्व विधायक रेलूराम हत्याकांड के आरोपी उम्रकैद सजायाफ्ता संजीव को फरार करने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में यमुना नगर पुलिस ने संजीव के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यमुनानगर पुलिस सहारनपुर पहुंची और सदर कोतवाली के मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी नितिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नितिन को गिरफ्तार कर अपने साथ यमुना नगर ले गई। बताया जा रहा है कि यमुनानगर पुलिस ने नितिन को अपने चचेरे भाई उम्रकैद सजायाफ्ता संजीव को फरार करने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला खलासी लाइन निवासी संजीव को अपने ससुर हिसार के पूर्व विधायक रेलूराम एवं उनके परिवार की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने उम्ष कैद की सजा सुनाई है। संजीव चौधरी जेल से पैरोल पर बाहर आया था। उसे 31 मई को जेल में वापस पहुंचना था। लेकिन वह 31 मई को फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें