नानौता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को जहरीले पदार्थ खाने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी लालू पुत्र मांगेराम द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के खाने से बिगड़ी हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर लालू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।