फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पार्षद ने भता छोड़ा, भाजपा पार्षदों ने की बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा पार्षद ने की भत्ता छोड़ने की पेशकश
विज्ञापन

सहारनपुर। बसपा पार्षद दल के नेता और वार्ड नंबर 15 के पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने पार्षद के रूप में उन्हें मिलने वाला भत्ता छोड़ने की पेशकश की है। इसके लिए उन्होंने मेयर को पत्र दिया है। इसके साथ ही मेयर संजीव वालिया से भी शहर के विकास के लिए भत्ता और सुविधाएं छोड़ने की मांग की है। उन्हें मिलने वाला भत्ता शहर के विकास में लगाया जाए। उधर, भाजपा पार्षद भत्ता बढ़ाने के लिए विशेष प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति की बैठक में रख चुके हैं।
बसपा पार्षद चंद्रजीत सिंह मंगलवार दोपहर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। चंद्रजीत सिंह ने नगरायुक्त को पत्र सौंपते हुए बताया कि वह अपना भत्ता छोड़ना चाहते हैं। उन्हें जो भी भत्ता भविष्य में मिलना है, वह शहर के विकास पर खर्च किया जाए। मौके पर मौजूद लेखाधिकारी ने उनसे पूछा कि जो भत्ता अभी तक मिल चुका उसका क्या करेंगे तो निक्कू ने कहा कि वह अभी तक मिल चुका भत्ता भी लौटाएंगे। निक्कू ने महापौर संजीव वालिया से भी अपना भत्ता सरकारी सुविधाएं छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निक्कू का कहना है कि ऐेसे भत्तों से घर नहीं चलता, मगर नगर निगम पर आर्थिक भार जरूर बढ़ता है। उधर, भाजपा पार्षदों की बात करें तो भाजपा पार्षद आशुतोष सहगल ने नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षदों का भत्ता बढ़ाने का विशेष प्रस्ताव रखा था। उनका कहना है कि सहारनपुर में पार्षदों को प्रति माह 1500 रुपये भत्ता दिया जा रहा है जो बेहद कम है। प्रदेश के अन्य निगमों में इससे अधिक भत्ता मिलता है। उनका तर्क था कि सरकार सांसदों, विधायकों को रेल पास, बस पास, हवाई पास, मेडिकल सुरक्षा आदि देती है। कार्यालय के लिए सहयोगी मिलते हैं। गाड़ी भत्ता और नौकर के लिए भत्ता अलग से मिलता है। मगर पार्षदों को ऐसा कुछ नहीं दिया जाता है। उन्होंने महापौर के साथ ही पार्षदों को 50 हजार रुपये भत्ता और गाड़ी देने का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बसपा पार्षद के द्वारा भत्ता छोड़ने की पेशकश करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें