फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभित विश्वविद्यालय में स्काउट शिविर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोभित विवि में स्काउट शिविर का उद्घाटन
विज्ञापन

गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर शुरू किया गया। शुभारंभ कुलपति डा. दुर्ग विजय राय, प्रति कुलपति डा. डीके कौशिक, निदेशक वासू शोभित कुमार, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अनिल भारद्वाज और जिला संगठन कमिश्नर गाइड दीप शिखा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। डा. राय ने कहा कि एक शिक्षक के जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है। स्काउट एवं गाइड जैसे सामाजिक सेवा से जुड़कर ही हम एक सफल शिक्षक एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। वासु शोभित कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही हमारे व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आते हैं। कुल सचिव डा. महिपाल सिंह, डा. रणजीत सिंह व सूफी जहीर अख्तर ने भी विचार रखे। शिक्षा विभाग के हैड डा. प्रशांत कुमार ने आभार जताया। कुलदीप कुमार, राम जानकी, मोनिका शर्मा, सुगंधा तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें