रोटरी क्लब ने स्कूल में पौधरोपण किया
सहारनपुर। रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से मंगलवार को बिहारीगढ़ के सावित्री बाई फूले स्कूल में पौधरोपण किया गया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी।
मंगलवार को स्कूल के खेल मैदान में पौधरोपण करने के बाद रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुभाष सपरा ने अध्यापकों को सम्मानित भी किया। इसके बाद क्लब की टीम ने ग्राम खुशहालीपुर स्थित सरस्वती बाल मंदिर में बच्चों को गिफ्ट दिए। उन्होंने स्कूल में शौचालय के लिए दस हजार रुपये की धनराशि भी भेंट की। साथ ही बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक रकम सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनोद, निधि, आवेश कांबोज, अनिल कुमार, तुषार अरोड़ा आदि रहे।