फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पल्स पोलियो अभियान के तहत हकीकतनगर में बूथ संख्या 13 का उद्घाटन डीएम पीके पांडेय के द्वारा बच्चों को पल्स पोलिया की दवा पिलाकर किया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से खुराक पिलवाने की सलाह दी।
विज्ञापन

डीएम ने समाज सेवियों, गणमान्य लोगों से पल्स पोलियो अभियान में सहयोग की अपील की। कहा कि यदि अभियान से एक भी बच्चा खुराक पीने से वंचित रह जाता है तो उससे इस बीमारी के फिर से पनपने का खतरा बन जाता है जो दूसरे बच्चों के भी लिए नुकसानदायक है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने अभियान में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों के काम की सराहना की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर नितिन खन्ना, जमीन अनवर, अरविंद कुमार, निसार खान, मयंक सिंह, सईद सिद्दीकी, महेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
मानवता के लिए पति के नेत्रदान किए
सहारनपुर। राघवपुरम कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय मुकेश बजाज का नौ मार्च को निधन हो गया था। उनकी पत्नी अंजू बजाज ने रोशनी आई बैंक एवं धर्मार्थ चिकित्सालय को सूचना भेजकर पति के नेत्रदान करने की इच्छा जताई। डॉ. एसके गुप्ता और डॉ. अशोक जैन ने मौके पर पहुंचकर मुकेश बजाज की आंखों से कॉर्निया लेकर हिमालयन इंस्टीट्यूट जौली ग्रांट देहरादून भेजा था। वहां दस मार्च को दो दृष्टिहीन लोगों का सफल ऑपरेशन का कोर्निया लगाया गया। जिससे दोनों की जिंदगी में उजाला आ गया। रोशनी आई बैंक अभी तक 594 आंखें प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें