बेहट (सहारनपुर)। कई कर्मचारियों की अकाल मौत के होने के कारण शुक्रवार को राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने तहसील परिसर में स्थित शिव मंदिर में शांति और कल्याण के लिए पूजा के बाद यज्ञ किया। तहसील के कई कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की अकाल मौत हो चुकी है, जिनकी आत्म शांति के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा हवन किया गया। इस मौके पर शांति एवं कल्याण की प्रार्थना भी की गई। इस दौरान एसडीएम वैभव शर्मा, तहसीलदार हर्ष चावला, नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया और काफी संख्या में अमीन और लेखपाल मौजूद रहे।