फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मधु जैन, डॉ. मंजू भार्गव, डॉ. लता गर्ग, डॉ. उमा जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गरमिा राणा ने सरस्वती वंदना की। कृति काम्बोज और मोनिका चौहान ने एकल लोक गीतों की प्रस्तुति दी। सीमा शर्मा ने भोजपुरी गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। मीना और शादिया ने मैया यशोदा गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। शिप्रा जोशी, गीतांजली ने युगल नृत्य किया। समूह नृत्य में सीमा शर्मा, सतरूपा, शालू, महिमा, संध्या, रजनी, तपस्या ने भंगड़ा किया। इस मौके पर डॉ. निर्मला शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. गुंजन त्रिपाठी, डॉ. सुनीता द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

टीचर ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन
सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर कांटीनेंटल के द्वारा सोमवार को टीचर ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन जया पब्लिक स्कूल में कराया गया। शुभारंभ डीएम पीके पांडेय, रमन अनेजा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिंह, विवेक मनोचा, दीपक सचदेवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने बताया कि रोटरी क्लब व जोन के दस क्लबों द्वारा 45 ई-लर्निंग प्रोजेक्टर स्मार्ट कक्षाओं के लिए स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर तनुजा वर्मा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, जोन वैस्ले, अनिल मदान, मुकेश सेठ, विपिन मदान, रिषीराज, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें