फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हीं कलाकार मौसम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम डांस एकेडमी के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कला जगत की नन्हीं कलाकार मौसम लूथरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एकेडमी के डायरेक्टर प्रणव लूथरा के नवीनगर स्थित आवास पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रणव लूथरा ने बताया कि पिछले दिनों जनपद शाहजहांपुर में पांच दिवसीय जश्न-ए-कल्चर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके तहत आयोजित हुए अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता में अभिनय गुरुकुल की नन्ही कलाकार मौसम लूथरा ने लोक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सहारनपुर का नाम रोशन किया। मानसी अभिनय गुरुकुल के अध्यक्ष केके गर्ग व निदेशक योगेश पंवार के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक भेड़िया भी खूब सराहा गया, जिसमें भागीदारी करने वाले प्रतियोगियों को भी पुरस्कृत किया गया। पूनम गर्ग, माजिद खान, अंशुल शर्मा, रवि कर्णवाल, निर्मल लूथरा, योगेश धीमान, प्रवेश, स्वाति सैनी, रितिका कांबोज, कंचन ओमकारा, विकास शर्मा, श्रुतिका, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें