बड़गांव (सहारनपुर)। किसान सहकारी समिति चुनाव में भाजपा का कब्जा रहा। बड़गांव में पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर के भाई को निर्विरोध सभापति चुना गया। कस्बे की किसान सहकारी समिति चुनाव में मंगलवार को सभापति के चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया। यहां पूर्व विधायक सुखबीर सिंह के छोटे भाई राजकुमार को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया। तथा उपसभापति पूर्व सभापति ओमपाल की पुत्रवधू सुमन देवी को बनाया गया। मियानगी समिति में चंदपुर के प्रवीण राणा, अंबेहटा चांद किसान समिति में गजराज सिंह, मौरा किसान सहकारी समिति जड़ौदा पांडा में मौरा के कर्मवीर को निर्विरोध सभापति चुना गया।