रणखंडी फाटक के बैरियर में लगी तार टूटी, जाम लगा
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी रेलवे फाटक पर स्थित बैरियर में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब पौना घंटा फाटक के दोनों तरफ जाम लगा रहा। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन गुजरने के बाद बैरियर की तार टूट गई। जिस कारण फाटक के दोनों तरफ जाम लग गया। इस दौरान छोटे वाहन चालक ही नहीं बड़े वाहन वाहन खासकर गन्नों से लदे ट्रक की लंबी कतारें लगी रही। हरकत में आए रेल प्रशासन ने तुरंत मैंटिनेंस विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा। जिसके बाद बैरियर को दुरुस्त होने पर यातायात सुचारु हो सका। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि बैरियर की तार टूट गई थी जिसे बाद में दुरुस्त करा दिया गया।