फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना यात्रा के साथ किया श्री रामकथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मानव उत्थान सेवा समिति ने बुधवार को श्रीराम कथा के शुभारंभ पर सद्भावना यात्रा निकाली। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। गिल कॉलोनी स्थित कल्याण आश्रम से पार्वती बाई व अराधना बाई ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चंद्रनगर स्थित पार्क में संपन्न हुई। यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जो जन जागरण और आपसी सद्भावना का संदेेश देते हुए चल रहे थे। इसके पश्चात श्रीराम कथा अमृत सत्संग समारोह का शुभारंभ मंत्रोचारण के साथ किया गया। कथा के प्रथम दिवस पर महात्मा पार्वती बाई ने संतों की महिमा का गुणगान किया। सतपाल महाराज, भुवनेश्री बाई, करूणा बाई, राधिका बाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें