फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में चल रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनांतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। नकुड़ विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के महिला स्वयं सहायता समूहों को इस मौके पर संबोधित करते हुए आचार्य डा. सौरभ राजपूत ने कहा कि समूह एक ऐसा माध्यम है जिससे महिलाएं ऋण लेकर स्वरोजगार कर सकती है। इसके माध्यम से वे आर्थिक रूप से संपन्न बन सकती हैं। खंड विकास अधिकारी लोती राम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को पंच सूत्र के आधार पर चलाया जाये तो समूह प्रगति करेगा व समूह को समुचित ऋण प्रदान किया जाएगा। सत्र के दौरान अनूप सिंह, सुधा तिवारी ने भी प्रशिक्षण दिया। सत्र में अश्वनी कुमार, मनोज शर्मा, अजय सिंह, अशोक कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें