फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक विक्रय लाइसेंस का सत्यापन कराएं विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक विक्रय लाइसेंस का सत्यापन कराएं विक्रेता
विज्ञापन

सहारनपुर। कीटनाशक विक्रेताओं पर नजर रखने के लिए कृषि रक्षा विभाग ने सभी कीटनाशकों के लाइसेंसों का सत्यापन करा रहा है। इसके लिए सभी विक्रेताओं को अपनी कृषि स्नातक की डिग्री या कृषि में डिप्लोमा के शैक्षिक प्रमाणपत्र, बिल बुक, परचेज बिल, और स्टॉक रजिस्टर के साथ ही कीटनाशक विक्रय लाइसेंस की मूल प्रति को लाना होगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस का सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने लाइसेंस का सत्यापन नहीं कराने वाले विक्रेताओं को कार्रवाई की कड़ी चेतावनी भी दी।

डीएम को ज्ञापन देंगे वामपंथी
सहारनपुर। वामपंथी पार्टियों की संयुक्त बैठक में जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए 12 दिसंबर को एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित सीपीएम कार्यालय पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले में खनन नहीं खुलने से आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी से मिला जाएगा। अध्यक्षता शरीफ अहमद ने की। इसमें राव दाउद खां, नवनीत सिंह, तिलकराज भाटिया, बाबूराम कटारिया, राव आरिफ, जनेश्वर, शरीफ, मेलाराम मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें