फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोंकझोंक के बीच हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोकझोंक के बीच अंबेहटा में
विज्ञापन

74.40 प्रतिशत मतदान हुआ
अंबेहटा (सहारनपुर)। निकाय चुनाव के लिए बुधवार को हुआ मतदान छुटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अंबेहटा में 74.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 12209 मतदाताओं मे से 9080 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के लिए वोटरों में सुबह से ही उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। फर्जी मतदान को लेकर एक मतदान केंद्र पर कई बार नोंकझोंक हुई। दुपहर के समय मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और डीआईजी केएस इमेनुएल ने मतदान स्थलों का दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें