फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गर्ल्स बटालियन ने किया परेड का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। एनसीसी का स्थापना दिवस अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यूपी गर्ल्स बटालियन ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर 16 अप्रैल 1948 को सक्रिय हुआ तथा प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है। एनसीसी की केयर टेकर आफिसर मोनिका सैनी ने भी एनसीसी के उद्देश्यों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने अपने अनुशासन एवं परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बटालियन सूबेदार मेजर जितेंद्र सिंह, रंजन श्रीवास्तव, बीएच सिंधारे, रतन, कमलजीत, पीके पहाड़ी, अश्वनी मित्तल, गौरव मित्तल, सुरेंद्र वत्स, रामपाल सिंह, नित्यांनद शर्मा, विजय कुमार, अनिता, छवि, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें