फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित, मुसाफिर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित, मुसाफिर परेशान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद और रोहाना रेलवे स्टेशन के बीच अंडरपास का निर्माण होने के चलते मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग साढ़े पांच घंटे बंद ब्लॉक रहा। इस कारण दिल्ली और अंबाला के बीच चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इसके चलते रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि देवबंद और रोहाना के बीच में फाटक संख्या 63 (रोहाना के पास) और फाटक संख्या 66 (यादगार वाला) पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है। इसके चलते सुबह 11.30 से शाम पांच बजे तक रेलमार्ग ब्लाक रहा। इसके चलते अंबाला से दिल्ली जाने वाली 14522 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी और 14521 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी, अंबाला से दिल्ली जाने वाली 64562 पैसेंजर और 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर, 54472 हरिद्वार-दिल्ली ऋषिकेश पैसेंजर, 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर के अलावा दिल्ली से सहारनपुर तक जाने वाली 64559 पैसेंजर कैंसिल रही। उन्होंने बताया कि मंसूरपुर में भी अंडरपास बनाया जा रहा है। इसके लिए 14 नवंबर को साढ़े पांच घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। ब्लाक के दौरान ट्रेनों का शेडयूल बदल जाएगा। इस दौरान दौराला व खतौली रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे लाईन के दोहरीकरण का कार्य भी किया जाएगा। मंगलवार को रेल यातायात प्रभावित होने के कारण स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को बसों आदि के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें