पदमावती फिल्म के प्रदर्शन का करेंगे विरोध : राणा
देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चेतावनी दी अगर विवादित फिल्म पदमावती का सिनेमाघरों में प्रदर्शन किया गया तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
महासभा के कार्यालय पर युवा इकाई की बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पदमावती फिल्म में जिस प्रकार से राजपूत समाज के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी सिनेमा मालिक उक्त फिल्म का प्रदर्शन करेगा उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। लेकिन निर्देशक ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। जिससे राजपूत समाज में भारी रोष है। राकेश राणा ने कहा कि कुछ नासमझ लोग रानी पदमावती के के बारे में गलत सोच रखते हैं। जबकि रानी पदमावती वीर थी। जिसने अपने देश के लिए 13 हजार रानियों के साथ जौहर लिया। बैठक में जगपाल प्रधान, मोनू राणा, अरविंद राणा, अमित, अरुण, अवनीश शर्मा, सतीश कुमार, नवाब, योगेश त्यागी, अमित राणा, रकम सिंह आदि रहे।