सोगवारों नेे मातमी जुलूस निकाला
नानौता (सहारनपुर)। मुहर्रम की नौ तारीख को शिया समुदाय के सोगवारों ने हजरत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों की याद में एक मातमी जुलूस निकाला गया। यह जुलूस इमाम बारगाह सब्जवारियान से शुरू होकर इमाम बारगाह छत्ता पर संपन्न हुआ। जुलूस में नगर की चारों अंजुमनों ने सीनाजनी की।
जुलूस से पूर्व इमाम बारगाह सब्जवारियान में मजलिस के दौरान हजरत इमाम हुसैन और अन्य शहीदों की शहादत को याद किया गया। मजलिस के बाद इमाम बारगाह से अलम और जुलजुनाह बरामद की गयी। इसके बाद मातमी जुलूस में इमाम बारगाह कोट से जुलजुनाह बरामद की गई। यह जुलूस इमाम बारगाह महल, इमाम बारगाह कोट, कसरे जैहरा होता हुआ इमाम बारगाह छत्ता पर संपन्न हुआ।
जुलूस में अंजुमन ए हैदरी, अंजुमन ए हुसैनियां, अंजुमन ए जुलफिकार ए हैदरी व अंजुमन सरकार ए आबू तालिब के शब्बर हुसैन, अमीर हैदर, मोहम्मद हुसैन बुंदू, महमूद हुसैन, अब्बास जैदी, नवेद अख्तर बबली, शमा जैदी, शाह अब्बास जैदी, तुफैल जाफरी, वकील जाफरी, बबलू जैदी, शोक रजा, फैयाज अली, बरकत अली, अली रजा, अजेदार हुसैन, मशहिद जैदी, शानू जैदी, अंजारुल हसन, सरफराज अख्तर, मुन्ना जैदी, सफदर हुसैन, अली जुहैर, बबलू जैदी, रफत हुसैन, आजम हुसैन, फरजंद अली, नजेमुल हसन सहित अनेक सोगवारों ने शिरकत की।