फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बंधाई करने गया मजदूर यमुना में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी लेने गया मजदूर यमुना में डूबा
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। गन्ना बधाई की मजदूरी लेने गया मजदूर यमुना नदी में डूब गया। 24 घंटे बाद भी मजदूर का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण पुलिस की मदद से यमुना नदी में उसे तलाश कर रहे हैं। उधर, क्षेत्र हरियाणा का होने के कारण हरियाणा प्रशासन ने समय से गोताखोर नहीं मिलने से सोमवार को तलाशी अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम चोरी मंडी निवासी शमशाद पुत्र जरीफ शनिवार को हरियाणा के लापरा कस्बे में एक किसान के पास गन्ने की बधाई की अपनी मजदूरी के रुपये लेने गया था। शनिवार रात तक जब शमशाद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने लापरा वाले किसान से फोन से संपर्क किया। लापरा से पता चला कि शमशाद वहां पहुंचा ही नहीं। रात में ही परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शमशाद को नदी के आसपास तलाश की, लेकिन शमशाद का पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीण यमुना नदी पहुंच कर शमशाद की तलाश करने लगे। यमुना नदी के हरियाणा घाट की तरफ शमशाद का एक कपड़ा मिला। घाट पर मछली पकड़ रहे एक बालक ने ग्रामीणों को बताया कि शनिवार शाम एक व्यक्ति यमुना में डूबा था। बालक की बताई जगह पर शमशाद की तलाश की गई तथा चिलकाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी नीरज सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा डूबे व्यक्ति की तलाश कराई। मामला हरियाणा राज्य की तरफ होने पर थाना प्रभारी ने यमुना नगर जाकर पुलिस तथा डीसी से संपर्क कर गोताखोरों की मदद से शमशाद की तलाश कराये जाने की बात कही। हरियाणा प्रशासन ने समय से गोताखोर नहीं मिलने से सोमवार को तलाशी अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया। सोमवार को शमशाद की तलाश की जाएगी। शमशाद के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें