फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर 123 लोगों के कनेक्शन काटे, 15 लाख रुपये की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी कर 123 बिजली कनेक्शन काटे, 15 लाख रुपये की वसूली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विद्युत निगम की छापेमारी टीम ने बृहस्पतिवार को नगर में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें टीम ने करीब 15 लाख रुपये की वसूली करने के साथ ही लगभग 123 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी ने बताया कि विभिन्न मोहल्लों से करीब 15 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। जबकि 123 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रविवंशी ने कहा कि क्षेत्र को बिजली चोरी मुक्त करने के लिए निगम लगातार कड़ा रुख अपनाए हुए है। जिसके चलते बिजली चोरी करने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। छापेमारी टीम में उपखंड अधिकारी अमित कुमार त्यागी, जेई सत्यप्रकाश, अजय कुमार, राजकिशोर, टीजीटू मौ. जीशान, श्याम कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को फसलों में लगने वाली बीमारियों से अवगत कराया
देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल में बृहस्पतिवार को इफको बाजार का उद्घाटन अध्यक्ष समीर सिन्हा ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में चीनी मिल के उपाध्यक्ष डीएन मिश्र ने कहा कि त्रिवेणी चीनी मिल किसानों के लिए विभिन्न किस्म के गन्ना बीज और दवाई उपलब्ध कराने में प्रयासरत है। समीर सिन्हा ने बताया कि इफको बाजार में किसानों को यूरिया, डीएपी एवं कीटनाशक खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। फसलों में लगने वाली बीमारियों के निराकरण हेतु विशेषज्ञों द्वारा किसानों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर गन्ना महाप्रबंधक अनिल त्यागी, उप महाप्रबंधक जयपाल सिंह, डा. वीए. तोमर, विपिन त्यागी, सीपी सिंह, राजीव त्यागी, भोपाल सिंह, चंदन सिंह, क्रांति सिंह, कुलदीप त्यागी, धर्मवीर त्यागी, अरविंद प्रधान, विक्रम सिंह, मदन पाल सिंह, सुंदर प्रधान, फु्रकान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें