फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को मुआवजा न मिलने से फैल रहा असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शब्बीरपुर में पांच मई को हुए जातीय संघर्ष के पीड़ितों को अभी तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है। इसे लेकर पीड़ितों में असंतोष फैल रहा है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतपाल सिंह बर्मन ने भी दोनों पक्ष के पीड़ितों को अतिशीघ्र मुआवजा देने की मांग शासन और प्रशासन से की है।
विज्ञापन

बर्मन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। कहा कि शब्बीरपुर में हुई घटना में 56 दलितों के घरों को जला दिया गया था, जिनको प्रशासन ने एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया था। मगर अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। शब्बीरपुर में एक युवक की जान भी चली गई थी, जिसे प्रशासन ने 15 लाख का मुआवजा दिया है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया है। मगर 23 मई को शब्बीरपुर से लौटते वक्त हमले में मारे गए सुआखेड़ी के युवक के परिजनों को ऐसा कोई आश्वासन प्रशासन को ओर से नहीं दिया गया है। प्रशासन को चाहिए कि वह सुआखेड़ी के युवक के एक परिजन को भी सरकारी नौकरी दिलाए। बताया कि पीड़ितों को मुआवजा न मिलने से उनमें रोष है। बर्मन ने दलितों और राजपूतों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा
सहारनपुर। अंबेडकर समाज पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। शनिवार को हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष लाल सिंह गौतम ने कहा कि शब्बीरपुर प्रकरण में दलितों का उत्पीड़न, मंदसोर में किसानों का उत्पीड़न, शेरपुर में अफवाह पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न दर्शाता है कि भाजपा किसान, दलित और अल्पसंख्यक विरोधी है। वह केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना जानती है। नोटबंदी की आड़ में पूंजीपतियों के अरबों रुपये गलत तरीके से बदल दिए गए, जबकि आम आदमी को लाइन में खड़े किए रखा। इस दौरान प्रवेश जोगी, बलवीर गौतम, मनोज गौतम, राजेंद्र, महावीर सिंह, बलजीत सिंह, हंसराज, ज्ञानेश्वरदास, अजय बर्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें